
न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित बटेश्वर शिव मंदिर परिसर में शुक्रवार को जेएमएम की प्रखंड सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा व संचालन राजेश कुशवाहा ने किया। इस दौरान पार्टी जिलाध्यक्ष पंकज प्रजापति व जेएमएम नेता मनोज चंद्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे। सम्मेलन में संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए सरकार द्वारा संचालीत योजनाओं को आम लोगों तक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करने की बात कही गई। वहीं कमिटी पुनर्गठन में अध्यक्ष के लिए मनोज कुमार वर्मा तथा बहादुर दांगी ने अपना नाम पेश किया। उसके बाद आपसी सहमति नहीं बनने के कारण वोटिंग के माध्यम से अध्यक्ष पद का चयन किया गया। जिसमें मनोज को सर्वाधिक 16 मत प्राप्त हुए। जबकि बहादुर को मात्र 11 मत प्राप्त हुआ। समिति में सचिव देवदीप पासवान, उपाध्यक्ष संजय यादव, कोषाध्यक्ष संदीप दास का मनोनयन किया गया। मौके पर आलोक रंजन, देवनारायण दांगी, प्रमेश्वर दांगी, संतान सोनी, रोहन यादव, विकास समेत अन्य मौजूद थे।