2.2 केजी अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

0
480

पत्थलगड़ा/सिमरिया (चतरा)। पुलिस अधीक्षक विकास पांडेय को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तीन अफीम तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपरोक्त् जानकारी एसडीपीओ प्रदिप प्रणव ने पत्राकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एसपी के दिशा निर्देश पर मेरे नेतृत्व में पुलिस टीम ने पत्थलगड़ा थाना क्षेत्र के बेहरा गांव के पास जांच अभियान दो व्यक्ति को रोक कर बाइक जेएच 02बीजी 0834 से तालाशी में डिक्की से पारदर्शी प्लास्टिक के थैली में काले रंग का पदार्थ बरामद हुआ। दोनों ने पुछताछ में बताया कि काला रंग का पदार्थ अफीम है, जिससे नशा किया जाता है। इसे ऊंचे दाम में बेचने हेतु खुंटी जिले से मगवाकर चौपारण में बेच देते हैं।

आगे दोनो ने बताया कि यह अफीम मेरे साला सावन टुटी उम्र 25 वर्ष पिता महादेव मुण्डा ग्राम बेहरा थाना पत्थलगडा जिला चतरा का है जो हमे आज ही दिया है। उसके बाद छापेमारी के क्रम में सावन टुटी को उसके घर से पकड लिया गया। पुछताछ करने पर बताया कि अवैध अफीम का कारोबार पूर्व से करते आ रहे हैं, परन्तु कभी पकडे नहीं गये। आगे एसडीपीओ ने बताया कि उक्त काण्ड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। छापामारी टीम में एसडीपीओ के साथ अंचलाधिकारी पत्थलगडा उदल राम, थाना प्रभारी पत्थलगडा आलोक रंजन चौधरी, एसआई अरविंद रविदास व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।