जिला प्रशासन पर भाजपाईयों ने पर लगाया भ्रष्टाचार का अरोप, प्रखंड कार्यालयों के समक्ष दिया धरना

0
342

सिमरिया/इटखोरी/पत्थलगड़ा/गिद्धौर(चतरा)। जिला में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मंगलवार को जिले के सिमरिया, इटखोरी, पत्थलगड़ा व गिद्धौर आदि प्रखंड कार्यालय के समक्ष भाजपाइयों ने एक दिवशिय धरना दिया। सिमरिया में आयोजित धरने की अध्यक्षता पार्टी प्रखंड अध्यक्ष दयानिधि सिंह ने किया। इटखोरी प्रखंड में आयोजित धरना प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष देव कुमार सिंह, पूर्व जिला महा मंत्री बसंत नारायण सिंह, राम कुमार सिंह, कमलेश सिंह, गोपाल सिंह, रामाधार राम, ज्ञानी यादव आदि विशेष रुप से शामिल थे।
पत्थलगड़ा प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला व प्रखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सतीश दांगी व संचालन तिरलोकी राणा ने किया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा की प्रखंड और अंचल कार्यालय में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। सांसद कालीचरण सिंह ने जब भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया गया तो प्रशासनिक के द्वारा उन्हीं से माफी मांगा जा रहा है। जब तक चतरा जिला व प्रखंड में भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा तब तक हम लोग आंदोलन करते रहेंगे। धरना के उपरांत सभी प्रखंड़ों में प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा गया। जिसमें व्याप्त भ्रष्टाचार एवं व्यवस्था में सुधारकरने आदि की मांगे शामिल है।