
इटखोरी(चतरा)। इटखोरी प्रखंड स्थित माता भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरी संध्या सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक बॉलीवुड और स्थानिय कलाकारों ने अपनी गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुति से लोगों का मन मोहा। इस दौरान सुप्रिया कुमारी एंड ग्रुप द्वारा योग पर आधारित लघु नाट्य प्रस्तुत कर योगासन, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम के माध्यम से लोगों को स्वस्थ और निरोग रहने के लिए योग करने की सलाह दी गई। ग्रुप के कलाकार जिले के पत्थलगड़ा प्रखंड अंतर्गत सिंघानी के हैं। उसके बाद साक्षी प्रिया दुबे ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजन एवं गीत की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांधा। उन्होंने भक्ति भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद कजरा रे कजरा रे तेरी काली काली नैना…., पनिया के जहाज से पलटनिया बनीं अईहा पिया, ले-लेअईहा हो पिया सेंनुरा बंगाल से….., गीत गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन की। मुख्य अतिथियों ने साक्षी प्रिया के पर्फाेर्मेंस की जमकर सराहना करने के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्ञात हो कि पहली बार महोत्सव के बड़े मंच से स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने सुनहरा मौका मिला। इसके बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्कूल चतरा के बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा पाठ के श्री गुरु चरण सरोज रज.. निज मनु मुकुर सुधार श्लोक पर वीर बजरंगबली का रूप धारण कर मंच के ऊपर और नीचे खूब उछल कूदकर धार्मिक नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं मानभूम सांस्कृतिक समिति सरायकेला द्वारा पाईका नृत्य की प्रस्तुति दी गई। साथ ही पीपहीं की आवाज पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर लोगों को अपनी कला संस्कृति का परिचय दिया। इसके बाद रवि त्रिपाठी एंड ग्रुप मुंबई द्वारा बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बॉलीवुड सिंगर रवि त्रिपाठी ने अपनी सुरीली आवाजों से गुलाबी आंखें जो तेरी देखी शराबी आंखें यह दिल हो गया जैसे दर्जनों गाने गाकर महफिल लुटी। अंतिम में जॉली मुखर्जी के सहयोगी द्वारा हमसे सनम क्या पर्दा जैसे गाने गाकर महफिल सजा दी। देर रात जॉली मुखर्जी ने रंग बरसे भीगे चुनरवाली, सुनो हसीना काजल वाली रे आदि गाने की प्रस्तुति देकर आए सभी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। अंत में पूर्व मंत्री सत्यानंद भोक्ता, पूर्व सांसद सुनिल कुमार सिंह, उपायुक्त रमेश घोलप, एसपी विकाश कुमार पांडेय, जिप अध्यक्ष ममता देवी, ज़िप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी आदि ने कलाकारों को मंच पर आमंत्रित कर मोमेंटो देकर सम्मानित किया।