
इटखोरी(चतरा)। पूर्व सांसद व महोत्सव के प्रारंभकर्ता सुनील कुमार सिंह तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के दुसरी संध्या सांसकृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। ज्ञात हो कि पूर्व सांसद श्री सिंह के द्वारा साल 2015 में इटखोरी महोत्सव का आयोजन कर शुरुवात की गई। वहीं इस महोत्सव को 2016 में झारखंड सरकार द्वारा आधिकारिक तौर पर राज्य मेले के रूप में मान्यता दी गई। इसके बाद से कोवीड काल को छोड़कर नियमित रुप से इस तीन दिवसीय इटखोरी महोत्सव का 2016 लगातार इस महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। वहीं सांसद श्री सिंह भी इस महोत्सव के आयोजन में अपना सहयोग देते रहे हैं। हलांकी इस वर्ष लोकसभा चुनाव में श्री सिंह के स्थान पर भाजपा के टीकट पर चतरा निवासी कालीचरण सिंह ने जीत दर्ज की। लेकिन इस वर्ष महोत्सव में पहला मौका रहा की सांसद व विधायक की दुर रहे। इसके मायने तो कई तरह से निकाले जा रहे हैं। इस बीच पूर्व सांसद व इसके शुरुवातकर्ता सुनील कुमार सिंह ने महोत्सव के दुसरी संध्या के सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर कलाकारेां के कार्यकमों का आनंद लेने के साथ सभी का मनोबल बढ़ाया। साथ ही प्रशासन के साथ कलाकारों को समम्मानित भी किया। श्री सिंह के महोत्सव में शामिल होकर एक नए चर्च को जरुर जन्म दे दिसा है।