
न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति ने कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित यज्ञ मैदान में शबरी पूजा का आयोजन किया गुरुवार को किया गया। जिसमें समाज के जिलाध्यक्ष उमेश भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर अतिथिओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं मुख्य अतिथि उमेश भारती ने मां शबरी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए समाज के लोगों को उनके आदर्शों को अनुसरण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मां शबरी ने अपने जीवन में सादगी, त्याग और भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया था। वहीं योगियारा मुखिया आशीष भारती ने इस दौरान संगीत के माध्यम से समाज के लोगों को अंधविश्वास से दूर होने, नशा से दूर रहने और बच्चों को शिक्षा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के उत्थान का मूल मंत्र है। कुंदा मुखिया मनोज साहू ने समाज के लोगों को शीक्षा के महत्व को विस्तार पूर्वक बातया। प्रखंड अध्यक्ष संजय भारती ने समाज के लोगों को एक दूसरे के साथ मिलकर समाज की तरक्की में योगदान देने की बात कही। कार्यक्रम के अवसर पर जिला महासिचव जयराम भारती, जिला उपाध्यक्ष दिनेश भारती, प्रवक्ता बिगन भारती, नरेश भारती, जयराम भारती, बोधाडीह मुखिया अनिता देवी, अजय भारती, अजित भारती, नेहा देवी, इंद्रदेव भारती, रविंद्र भारती समेत भारी संख्या में समाज के लोग शामिल थे।