
कुंदा(चतरा)। अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रमुख प्रतिनिधि की अध्यक्षता मे कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित यज्ञ मैदान स्थित चबूतरा पर आयोजित की गई। जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शबरी पूजा मनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई। बीस फरवरी को माता शबरी की पूजा कार्यक्रम आयोजित करने के उपरांत यज्ञ मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें संगीत के माध्यम से कलाकार समाज को जागरूक करने के साथ माता शबरी की जीवनी पर प्रकाश डालेंगे। ज्ञात होगी की शबरी जयंती प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को मनाया जाता है। बैठक मे अखिल भारतीय भुइया समाज कल्याण समिति के प्रखंड अध्यक्ष संजय भारती, अमलेश भारती, अजीत भारती, राकेश कुमार, चुनेर भारती, इंद्रदेव भारती समेत समाज के लोग उपस्थित थे।