
टंडवा/चतरा: शनिवार देर शाम लगभग सात बजे ब्लॉक मोड़ के समीप कोल वाहन के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल सिसई के टोला खैल्हा निवासी 33 वर्षीय फुलचंद महतो को ईलाज हेतु एक लाख रुपए रविवार को संबंधित ट्रांसपोर्टरों द्वारा दिया गया। जानकारी देते हुवे कटाही निवासी केदार महतो ने बताया कि घटनास्थल पर खैल्हा व कटाही मिश्रोल के ग्रामीणों के सहयोग से जाम लगाने के बाद कबरा मुखिया निलेश ज्ञासेन उर्फ सोनू सिन्हा के पहल पर हीं उक्त राशि परिजनों को मिला है जिसके लिए श्री ज्ञासेन का ग्रामीणों ने आभार जताया। बताया गया कि घायल के समुचित इलाज हेतु हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया है।