भूतपूर्व सैनिक वेल्फेयर ट्रस्ट ने कराया 207 नवदंपति का सामूहिक विवाह
सैनिक का कार्य देश व मानव कल्याण: डा0 टी0 साहू
कैरो (लोहरदगा): भूतपूर्व सैनिक वेल्फेयर ट्रस्ट के द्वारा कैरो जतरा टांड में 207 नव-दम्पति का सामुहिक रुप से विवाह कार्य कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो,सचिव गुकुल उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भटाचार्य ,अंचलाधिकारी कुमारी शिला उरांव, थाना प्रभारी कुलदीप राज टोप्पो,एस आई मनोज कुमार गुप्ता,मुखिया बीरेंद्र महली,पहान बीरेंद्र उरांव के द्वारा सयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।साथ ही साथ ट्रस्ट के द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लोहरदगा जिले के सभी प्रखण्ड सहित रांची व गुमला जिले से भी वर,वधु पहुँचे.जहां पर पहान बीरेंद्र उरांव,पंचम उरांव, पुजार विष्णु उरांव, पुजार रामकिशुन उरांव एवं प्रोहित कौशल कांत त्रिपाठी के द्वारा पूरे विधि विधान के अनुसार कुल 207 जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह संपन्न होने के बाद सभी जोड़ो ने अपने-अपने मान्यता के अनुसार मंदिर व सरना शक्ति खुटा पहुँच कर आशीर्वाद लिया। मौके पर कैरो बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में वैवाहिक कार्यक्रम कराने वाले संस्था भूतपूर्व सैनिक वेल्फेयर ट्रस्ट बधाई के पात्र हैं।उन्होंने सभी 207 नव-दम्पति को वैवाहिक जीवन नए जीवन की मंगलमय की कामना किया। ट्रस्ट के स्थायी संरक्षक डा0 टी0 साहू ने कहा कि प्रत्येक वर्ष ट्रस्ट इस प्रकार की आयोजन विगत कई वर्षो से कराते आ रही है। पिछ्ले वर्ष 2024 में 131 नए जोड़े का सामुहिक विवाह जिले के पेशरार प्रखंड में की गई थी। भुतपुर्व सैनिकों का इस प्रकार का कार्यक्रम करने का उद्देश्य मानव का कल्याण करना है। सैनिकों का जीवन हमेशा दुसरे की सेवा के लिये होता है। सेवानिवृत से पहले हम अपने प्राणो को भारत माता की आन-बान और शान के लिये समर्पित करते हैं। वहीं सेवा निवृत के बाद इस प्रकार के कार्यक्रम करने से हम सभी सैनिकों को सुकून मिलता है। डा0 टी0 साहू ने कहा कि मै अपने पेंशन की राशि से 25,000/- पच्चीस हजार प्रत्येक वर्ष ट्रस्ट को एसे कार्यक्रम करने के लिये राशि सुपुर्द करता हूँ। कार्यक्रम मे कैरो अंचलअधिकारी कुमारी शीला उराँव, थाना प्रभारी कुलदीप राज, एस0आई0 मनोज कुमार गुप्ता, ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो, सचिव कैप्टन शाहदेव भगत,रुनिया देवी,धनेश्वर कुमार,रामचरित्र कुमार, बासमति देवी,सबिता देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

मौके पर लोहरदगा भूत पूर्व सैनिक ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मराज महतो ने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित कर क्षेत्र के वैसे जोड़ो को सामाज के मुख्य धारा जोड़ने का काम कर रही है।जिन्हें उनकी छोटी- मोटी गलतियों के कारण सामाज उनको स्वीकार नही कर रही थी जिसे विवाह के बाद अब उन्हें समाज मे भी उचित मान समान मिलेगा साथ ही सभी प्रेम पूर्वक अपना जीवन बिता सकते हैं। सर्व धर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम में विवाह के लिए पहुँचे जोड़ियों में से कुछ जोड़ो व परिजनों से बात करने पर बताया कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद दोनों परिवार काफी खुश हैं अब पूरी तरह से सामाजिक मान्यता मिल चुकी है। वहीं इस संबंध में समाजिक कार्यकर्ता किशोर भगत का कहना है कि इस तरह का कार्यक्रम काफी सराहनीय है इससे समाज मे फैली बुराई को बहुत हद तक कम किया जा सकता है।