न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ मार्ग मे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जय बापू, जय भीम, जय संविधान के तहत सम्मान यात्रा निकाला। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे व संचालन प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार साहु ने किया। सम्मान यात्रा में दर्जनों गांव के कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी के बनैर लेकर महात्मा गांधी अमर रहे, पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे, बाबा साहेब अमर रहे आदि स्लोगन को दुहराया। कार्यक्रम के दौरान प्रतापपुर के प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम, प्रविल साव, अजित भारती, उमेश यादव, चंद्रशेखर यादव, अरविंद कुमार समेत अन्य शामिल थे।