न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगड़ा(चतरा)। लोकसभा व विधानसभा चुनाव 2024 में बेहत कार्य करने वाले पदाधिकारी व कर्मी जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में आयोजित सम्मान समाहरो में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए गए। उक्त समारोह में उपायुक्त रमेश घोलप व पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय ने संयुक्त रुप से आम चुनाव 2024 के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातारण में सफल संचालन को लेकर पत्थलगड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी कलींद्र साहू व अंचलाधिकारी उदल राम को प्रसास्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। दोनों पदाधिकारी को सम्मान मिलने पर कर्मियों, प्रतिनिधियों व लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। अधिकारियों ने बताया कि लोकसभा एवं विधानसभा आम चुनाव 2024 के निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातारण में समंपन कराने में सहयोग के लिए पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।