
न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। शहर के बाजार टांड स्थित बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास मंगलवार देर रात गोलीबारी की घटना हुई। जिसमें अपराधियों ने बाजार टांड निवासी मुकेश सोनी उर्फ शनिचरा को पेट में गोली मार दी। युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद रात को ही पुलिस ने गंभीर रूप घायल मुकेश सोनी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि रिम्स में ऑपरेशन कर युवक के पेट से गोली निकाल ली गई है। लेकिन उसकी स्थित गंभीर बनी हुई है। सूत्रों की माने तो गोलीबारी की यह घटना आपसी बर्चस्व को लेकर हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दुसरी ओर घटना में शामिल अपराधियों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है।