पत्थलगड़ा(चतरा)। अंतरराष्ट्रीय मानवाअधिकार एसोसिएशन ने पत्थलगड़ा प्रखंड में स्वामी विवेकानंद की 162 वीं जयंती के अवसर पर कार्यक्रम मनाया गया। जिसकीे अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दुर्गेश कुमार व संचालन प्रखंड महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम कुमारी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार के प्रदेश महासचिव संजय सुमन, विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुजूर उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव ने कहा कि स्वामी विवेकानन्द वेदान्त के विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे। उनका वास्तविक नाम नरेन्द्र नाथ दत्त था। उन्होंने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रही है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे। प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा कुजूर ने कहा कि विवेकानंद ने अपने जीवन को राष्ट्र और समाज सेवा के लिए समर्पित किया। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा प्रदान करती हैं। कार्यक्रम में जिला सचिव रंजीत कुमार, कविता कुमारी, प्रखंड प्रवक्ता मोहम्मद अमजद हुसैन, प्रखंड उपाध्यक्ष राजेश रविदास, प्रखंड संगठन सचिव पवन कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष पुष्पा देवी, प्रखंड विधि सचिव अब्दुल बद्दू, पंचायत सदस्य बरवाडीह मोहम्मद मुस्ताक, सिंघानी पंचायत उपाध्यक्ष सलाउद्दीन अंसारी, प्रखंड संगठन सचिव अमरेश दांगी, प्रखंड प्रभारी चंपा देवी, प्रखंड उपाध्यक्ष विमल कुमार राणा, कार्यक्रम सचिव सुमित कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।