Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

ईद उल फितर को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

गिद्धौर (चतरा)ः गिद्धौर थाना परिसर में मंगलवार को ईद उल फितर त्यौहार को शांति पूर्ण मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीत कुमार सिंह व संचालन अंचल अधिकारी जय शंकर पाठक ने किया। बैठक में ईद पर्व को शांति व सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही त्यौहार के दौरान अफवाह फैलानेवाले व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात कही गई। बैठक में थाना प्रभारी कन्हैया कुमार यादव, प्रमुख अनीता देवी, सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार गुप्ता, जैरा बाखला, उपप्रमुख प्रीतम यादव, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र कुमार दांगी, मुखिया निर्मला देवी, उप मुखिया मंजू देवी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल कुमार, सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि महादेव दांगी, प्राणेश कुमार गुप्ता, बबलू कुमार साव, समाज सेवी बालेश्वर यादव, मुकुटधारी दांगी, मो. रजाक, लखन दांगी, समाजसेवी दिनेश भारती, सुरेश प्रसाद राणा, मुकेश कुमार साव, मुखिया जगदीश यादव, डेगन गंझू, संजय यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: CM ने बांटे नियुक्ति पत्र, बोले- AI के दौर में हुनर ही है सबसे बड़ी ताकत; पुरुष नर्स और पायलट ट्रेनिंग पर बड़ा ऐलान

सल्फास की जहरीली गैस का कहर: सो रहे थे तीन मासूम, 4 माह के बच्चे की मौत; दो बेहोश

कोल ब्लॉक सर्वे पर बवाल: ग्रामीणों ने कंपनी अधिकारियों को बनाया बंधक, पथराव में 12 पुलिसकर्मी घायल; DIG बोले- दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

जेबीवीएनएल का जनसमस्या निवारण शिविर, बिजली बिल, मीटर और ट्रांसफार्मर की शिकायतें लेकर पहुंचे ग्रामीण; कई मामलों का मौके पर निपटारा

उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में स्वच्छता अभियान और शपथ समारोह, बच्चों ने झाड़ू लगाकर की परिसर की सफाई

बक्सा पुल के लिए सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी, बीडीओ-सीओ के आश्वासन के बाद भी नहीं माने योगेंद्र यादव; 24 घंटे में काम शुरू कराने की बात

Leave a Comment