नशे के कारोबार में होमगार्ड जवान की भूमिका संदिग्ध, भाई ने स्वीकारोक्ति बयान में बताई भाई की भूमिका

0
632

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। जिले में नशे का कारोबार तेजी से फल फूल रहा है। इस गोरख धंधे में वन विभाग से लेकर होमगार्ड के जवानों तक कि भूमिका संदिग्ध है। हंटरगंज थाना कांड संख्या 56/2024 (एनडीपीएस) के अनुसार ग्राम पोस्तिया, पंचायत सलैया निवासी धुपेंद्र यादव पिता लक्ष्मण यादव को 13 मार्च 2024 का पुलिस ने अफीम की खेती के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उपेंद्र ने पुलिस के समक्ष अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि इस अफीम के कारोबार में उसका भाई प्रमोद यादव उसका सहयोग करता है। आपको बताते चलें कि मार्च 2024 में प्रमोद यादव हंटरगंज वन विभाग में ड्यूटी कर रहा था। स्वीकारोक्ति बयान पुलिस द्वारा कोर्ट में प्रस्तुत की गई है। ज्ञात हो कि प्रमोद यादव होमगार्ड वेलफेयर एशोसिएशन के अध्यक्ष हैं।