पत्थलगडा(चतरा)। रविवार को पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित बाजार टांड़ में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबडेकर की 132वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, डीएसपी केदार नाथ राम, प्रमुख मनीषा कुमारी, जिप सदस्य रामसेवक दांगी, बीडीओ मोनी कुमारी, भाजपा नेता उज्ज्वल दास व बसपा जिलाध्यक्ष विनोद राज आदि ने बाबा साहेब के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करने के उपरांत दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन मौलाना महफूज रहमान व चौपारण निवासी मनोज दास ने संयुक्त रुप से किया। इस दौरान आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। समारोह में अतिथियों ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा की बाबा साहेब का संदेश हम सभी को ऊर्जा देती है। विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है। इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है, जिसकी रचना बाबा साहब द्वारा की गई है। बाबा साहब ने आजीवन सामाजिक सुधार के लिए कार्य किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में खुदनाथ राम, रामवृक्ष राम, बलराम कुमार, अरविन्द रवि, दशरथ दास, सुनिल राम ने अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रखंड अध्यक्ष प्रवीण कुमार मेहरा, विहिप नेता आशीष दांगी, जीतन राम यादि शामिल थे।