
चतराः झारखंड कृषक मित्र महासंघ के पुनः प्रदेश महासचिव चतरा जिले के सिमरिया प्रखंड निवासी सुभाष सिंह को बनाया गया है। शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान के नीलांबर पीताम्बर पार्क में झारखंड प्रदेश कृषक मित्र महासंघ की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश कमेटी को भंग करते हुए कमेटी का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से निर्विरोध शशि कुमार रौनियार को प्रदेश अध्यक्ष और सुभाष सिंह को प्रदेश महासचिव बनाया गया। तत्पश्चात् उपस्थित जिला अध्यक्षों ने बुके देकर स्वागत किया और बधाई दिया। आगामी बैठक में प्रदेश कमेटी का विस्तार किया जाएगा। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही कृषि मंत्री शिल्पा नेहा तिर्की से कृषक मित्रों को लेकर बैठक कर सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। मौके पर जिला अध्यक्ष दुःखभंजन निराकार, प्रकाश महतो, धर्मेन्द्र यादव, प्रमोद उरांव, कर्मदयाल साहु, अक्षय बिक्की राज, जगदीश महतो, अवनीत सिंह, सिरीश सिंह सहित अन्य कृषक मित्र मौजूद थे।