न्यूज स्केल संवाददाता
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत बारीसाखी पंचायत भवन में वन प्रबंधन समिति एवं संरक्षण समिति पूर्ण गठन को लेकर सोमवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया सुमीरा कुमारी और संचालन वनपाल मृत्युंजय कुमार ने किया । जिसमें 24 सदस्य समिति का चयन हुआ। अध्यक्ष आदित्य ताम्रकार, सहसचिव आदित्य भारती, उपाध्यक्ष शांति देवी का चयन किया गया। मौके पर वनरक्षि प्रकाश कुमार, उप मुखिया विकास कुमार पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश भारती, वन सदस्य सुनील कुमार यादव, खिरोधर यादव, लक्ष्मी पांडेय, देव कुमार दांगी, अजय रविदास, रोहित कुमार दांगी, रीता देवी, कर्मधारी रजक, शिव शंकर गुप्ता, इंद्रदेव यादव, प्रकाश साव, देव कुमार साव, धीरेंद्र कुमार पासवान, सुनील कुमार महतो, सुनील कुमार यादव, नीरज पासवान, मुनेश्वर दांगी, रजनी देवी, सरवन कुमार आदि उपस्थित थे।