शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव का मनाया जाएगा शहादत दिवस

0
50

टंडवा(चतरा)। टंडवा प्रखंड के कामता गांव में शहीद भिखारी कांफ्रेंस हॉल में समाजसेवी व बुद्धिजीवीओ की बैठक रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता तस्दीक अंसारी व संचालन सहमुद अंसारी ने किया। जहां शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव के शहादत दिवस मनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में खास तौर पर शामिल रैयत विस्थापित मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन, समाजसेवी सह गाड़ीलोंग मुखिया पति सुभान अंसारी सहित प्रखंड के विभिन्न पंचायत के समाजसेवी शामिल थे। बैठक में इक़बाल हुसैन ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी से इस देश को आज़ादी मिली। तस्दीक अंसारी ने कहा कि समाज के लोगों को आगे आकर कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए। जियाउल अंसारी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपने पूर्वजों की कुर्बानी भूलना नहीं चाहिए। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमिटी का गठन भी किया। जिसके संयोजक इक़बाल हुसैन और तस्दीक अंसारी को बनाया गया। जबकी अध्यक्ष सईद अंसारी राहम, उपाध्यक्ष मो. मोबिन अंसारी, सचिव गुलाम सरवर, उपसचिव सहमुद अंसारी, कोषाध्यक्ष जियाउल हक अंसारी, उपाध्यक्ष मनीर अंसारी, उपाध्यक्ष मो अबरार, उपसचिव अफजल अंसारी व गियास अंसारी को बनाया गया। जबकी कार्यकारिणी में एजाजुल अंसारी व कारी मुमताज को बनाया गया। चुने गए सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उमराव की शहादत दिवस को भव्य तरीके से आने वाले 11 जनवरी 2025 को मनाने का आह्वान किया। बैठक में समाजसेवी जिशान अहमद, सईद अंसारी, इलियास अंसारी, सहमुद अंसारी, मो. अबरार, कारी मुमताज, गुलाम सरवर आदि मौजूद थे।