राष्ट्रीय जनता दल के बैठक में चुनाव परिणाम की हुई समीक्षा, पार्टी विरोधी कार्य करने वाले तीन पदाधिकारी को पार्टी से ष्किासित करने की अनुशंसा,  पूर्व मंत्री ने कहा चुनाव हारे हैं जमीन नहीं

0
545

चतरा। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता उपस्थिति में चतरा स्थित उनके आवास पर राष्ट्रीय जनता दल की रविवार को एक दिवसीय समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव ने किया। बैठक की शुरुआत विधानसभा चुनाव परिणाम पर पर चर्चा करते हुए चुनाव में हुई हार के कारणों पर गहनता से समीक्षा की गई। बारी बारी से सभी प्रखंडों की समीक्षा की गई। सभी वक्ताओं ने महत्वपूर्ण सुझाव दिया। साथ ही समीक्षा बैठक के दौरान सर्वसम्मति से चन्द्रिका यादव प्रदेश महासचिव, रामेश्वर यादव 20 सूत्री प्रखण्ड अध्यक्ष, राजेन्द्र राम जिला उपाध्यक्ष को चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने के कारण पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित करने हेतु झारखण्ड राजद के प्रदेश अध्यक्ष को अनुसंशा की गई। समीक्षा बैठक में पार्टी के प्रदेश स्तरीय, जिला स्तरीय, सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।