गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिन्दूरबे गांव में अचानक तीन पुवाल भरे मचान में शनिवार शाम अचानक आग लग गयी। जिससे मचान में रखे मवेशियों के चारे के लिए रखे हजारों रुपये के पुआल (चारा) मचान के साथ जल कर राख हो गया। हालांकी ग्रामीणों द्वारा आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मस्कत की गई, पर पुआल को जलने से नही बचा सके। पर मचान से सटे मिटी के घर को जलने से बच लिया। इस घटना में दासों उरांव, मोसो उरांव व सिलेना देवा के पुआल के मचान जल गए हैं। मचान में आग लगने के कारणों का पता अबतक नही चल पाया है।