गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड कार्यालय स्थित संचालित सिंगल विंडो में शनिवार को महीला व पुरुष किसानों के बीच सरसों बीज किटके साथ नैनो युरिया जैविक खाद का वितरण किया गया। यह कार्य एटीएम प्रभात कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान किसानों को बतलाया गया कि खेत में सरसों बीज लगाने के साथ नैनो यूरिया का छिड़काव करें। जिससे सरसों की बेहतर उपज होगी। बारियातू पंचायत से 36 एवं गिद्धौर पंचायत से 38 महिला पुरुष किसानों के बीच बीज वितरण किया गया। मौके पर सुरेश प्रसाद राणा, आदित्य दांगी, रंजीत दांगी, योगेश्वर दांगी, उमेश दांगी, बबलू दांगी, बहादुर सिंह, सागर सिंह, कृषक सखी चंचला देवी, आशा देवी, सुनीता देवी, काजल देवी, रिंकी देवी, अंजू देवी, पार्वती देवी एवं दर्जनों महिला व पुरुष किसान उपस्थित थे।