Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वार्ड सदस्यों ने गिद्धौर मुखिया व पंचायत सचिव के विरुद्ध खोला मोर्चा, मनमानी का लगाया अरोप

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

 

चतरा/गिद्धौरः जिले के गिद्धौर प्रखंड के गिद्धौर पंचायत की मुखिया निर्मला देवी व पंचायत सचिव पर मनमानी का अरोप लगाते हुए योजनाओं में बरती जा रही अनियमितता के विरुद्ध उप मुखिया सहित वार्ड सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। इस बाबत उपमुखिया मंजू देवी के नेतृत्व में वार्ड सदस्यों का शिष्टमंडल उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ-साथ प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष को पत्र प्रेषित कर करवाई की मांग की है। दिए गए पत्र में कहा गया कि बगैर कार्यकारिणी के बैठक किए मनमाने तरीके से योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। यहां तक की पंचायत सचिव व मुखिया के मिलीभगत से 14वीं व 15 वीं वित्त आयोग की राशि की बंदरबांट की जा रही है। योजनाओं में जमकर कमीशन खोरी के साथ-साथ बिचौलियों का बोलबाला है। पत्र में यह भी कहा गया कि 15वें वित्त आयोग की राशि से आंगनबाड़ी केंद्रों में सोलर आधारित जल मीनार लगाई गई है। जो काफी घटिया व निम्न स्तर के हैं। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में जल मीनार बेकार साबित हो रहा है। इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। यहां तक की मुखिया द्वारा किसी भी योजना की जानकारी वार्ड सदस्यों को नहीं दिया जाता है। वार्ड सदस्य यदि किसी प्रकार की जानकारी लेने पंचायत भवन पहुंचते हैं तो उनके कुछ बिचौलिए व दबंग प्रवृत्ति के लोग उन्हें धमकी भी देते हैं। इधर मुखिया ने वार्ड सदस्यों द्वारा लगाए गए आरोप को बेबुनियाद बताया है। मुखिया ने कहा सभी कार्य नियम संगत किए जा रहे हैं। पत्र में उप मुखिया के साथ वार्ड सदस्य प्रीति देवी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, रामदेव यादव, रंजू देवी, मुसाफिर कुमार कुशवाहा, इंद्रजीत दांगी के साथ पूर्व मुखिया सुरेश प्रसाद राणा का हस्ताक्षर है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ घाघरा पहुंचेगी जय श्रीराम समिति एवं अन्य संगठन के कार्यकर्ता

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

101 साल पुराने जर्जर बक्सा पुल के लिए अधिवक्ता योगेंद्र यादव का अनिश्चितकालीन धरना, बारिश में भीगते हुए दे रहे हैं आंदोलन

डीसी ने किया मतदाता सूची SIR का स्थलीय सत्यापन, फॉर्म-6 आवेदनों की जांची शुद्धता

भेल कर्मियों का एनटीपीसी गेट जाम, 27 नवंबर से हटाए जाने के विरोध में धरना

 NTPC परिसर में युवक की संदिग्ध मौत, 10 दिन पहले ही की थी नौकरी ज्वाइन

Leave a Comment