गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने समरिया विधानसभा से विधायक कुमार उज्जवल दास के जीत की खुशी में जमकर खुशियां मनाया। पार्टी प्रत्याशी के जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय में जमकर खुशियां मनाने के साथ जगह-जगह पर बम पटाखे फोड़े। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष कपिल कुमार दांगी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से पार्टी कार्यकर्ता ख़ुशी मना रहे हैं। मौके पर सांसद प्रतिनिधि मनोज कुमार कुशवाहा के साथ दर्जनों कार्यकर्ता शामिल है। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि रविवार को विजय जुलूस निकाला जाएगा।