एलजेपी के जनार्दन ने कहा धनबल के आगे जनबल की हुई है जीत

0
476

चतरा। चतरा में विधानसभा से महागठबंधन को शिकस्त देकर एनडीए का परचम लहराने वाले एलजेपी के जनार्दन पासवान ने पूर्व विधायक सह मंत्री सत्यानद पर हमला बोला। ज्ञात हो कि झारखंड की राजनीति में लोजपा रामविलास की विधिवत एंट्री चतरा से श्री पासवान ने जीत दर्ज कर की है। वहीं पत्रकारों से श्री पासवान ने अपने जीत पर कहा कि यह जीत जनता की जीत है। इस जीत के लिए मैं सदा क्षेत्र के देवतुल्य जनता का अभारी रहुंगा। आगे उन्हों ने कहा कि चतरा में धन बल के आगे जनबल की जीत हुई है। यहां की जनता ने झूठ और फरेब को नकारते हुए विकास को चुना है। अब हमारी जिम्मेवारी है कि चतरा विधानसभा को मॉडल विधानसभा के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि चतरा में हुए घोटाले व अपराधों की जांच भी कराई जाएगी। हलांकी आगे उन्होंने कहा कुछ बाते बगैर कहे भी की जाती है। राज्य में एनडीए की सरकार नही बन्ने पर कहा कि क्या हुआ विधानसभा में तो आवाज उठा सकता हूं। वहीं चतरा पहुंचे लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान ने कहा चतरा के रास्ते झारखंड में लोजपा की विधिवत एंट्री हो गई है। अब हम चतरा के विकास कर निश्चित तौर पर पूरे प्रदेश में अपने संगठन को मजबूत करेंगे। ज्ञात हो कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी का झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 100 प्रतिशत स्ट्राइक रेट रहा। ऐसा ही कुछ प्रदर्शन बीते लोकसभा चुनाव में भी था। लोकसभा चुनाव में चिराग की पार्टी ने बिहार की 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। वहीं, अब झारखंड विधानसभा चुनाव में एनडीए से मिले मात्र एक सीट से जनार्दन पासवान को टिकट दिया और सीट निकाल ली।