चतरा। विधानसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में मतदान के बाद चतरा जिले के दोनो चतरा व सिमरिया विधानसभा के परिणाम 23 नवंबर को मतगणना के बाद आ गए है। चतरा में लोजपा (रामविलास पासवान) की पार्टी 100 प्रतिशत परिणाम देकर इतिहास रच दिया। यहां लोजपा के जनार्दन पासवान ने राजद की रश्मि को 18 हजार 401 वोट से पराजित कर जीत दर्ज की है। वहीं सिमरिया विधानसभा से भाजपा के कुमार उज्जवल दास ने झारखंड मुक्ती मोर्चा के मनोज कुमार चंद्रा को महज 4001 वोट से पराजित किया। चतरा विधानसभा से झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अशोक भारती तीसरे स्थान पर रहे। चतरा विधानसभा सीट की गिनती 27 राउंड में हुई। चतरा विधानसभा सीट पर लोजपा के जनार्दन पासवान को 109019 वोट व राजद की रश्मि प्रकाश को 90618 वोट मिले हैं। जबकी तीसरे नंबर पर रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अशोक भारती को 16776 मत मिले। इस प्रकार श्री पासवान 18401 वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं सिमरिया विधानसभा के मतो की गिनती 24 राउंड में हुई। यहां कुमार उज्जवल दास ने 4001 वोट से जामुमो के मनोज कुमार चंद्रा को पराजित किया। उज्जवल को 111906 व मनोज को 107905 मत मिले। जीत दर्ज करने वाले व दुसरे स्थन पर रहे प्रत्याशियों ने जनता का अभार जताया है।