चतरा से लेजपा की इंट्री एवं सिमरिया सीट भाजपा ने बचाई, जाने किस प्रत्याशी को कितने मत मिलें

0
268

न्यूज स्केल डेस्क
रांची/चतरा। 23 नवंबर को चतरा कॉलेज चतरा में जिले के चतरा एवं सिमरिया विधानसभा चुनाव 2024 का मतगणना कार्य सम्पन्न हुआ। चतरा का मतगणना 27 राउंड एवं सिमरिया का 24 राउंड में सम्पन्न हुआ। जिसके पश्चात निर्वाची पदाधिकारी, चतरा सह अनुण्डल पदाधिकारी जहुर आलम ने चतरा से निर्वाचित लोक जन शक्ति पार्टीं के जर्नादन पासवान एवं निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी, सिमरिया सन्नी राज द्वारा सिमरिया के निर्वाचित भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कुमार उज्जवल दास को निर्वाचित प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। मौके पर मुख्य रूप से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप, सामान्य प्रेक्षक चतरा, सामान्य प्रेक्षक सिमरिया, उप विकास आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

चतरा विधान सभा क्षेत्र का मतगणना परिणाम

प्रत्याशी का        नाम दल का नाम              प्राप्त मतों की संख्या
1. चन्द्र शेखर कुमार – बहुजन समाज पार्टी – 3625
2. जनार्दन पासवान – लोक जन शक्ति पार्टी (राम विलास) – 109019
3. रश्मि प्रकाश – राष्ट्रीय जनता दल – 90618
4. पुन भुईयां – कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्कसिष्ट)- 3016
5. अशोक कुमार डोम – लोकहित अधिकार पार्टी – 2689
6. अशोक भारती – झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा – 16776
7. डोमन भुईयां – कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया – 6112
8. सुबोध पासवान- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन- 5535
9. अशोक कुमार गहलौत- निर्दलीय – 5714
10. उमेश कुमार भारती – निर्दलीय – 14190
11. सागर राम – निर्दलीय – 3292
12. नोटा – 8071
14. अस्वीकृत मतों की संख्या – 148
कुल मतदान -268805

सिमरिया विधान सभा क्षेत्र का मतगणना परिणाम

प्रत्याशी का नाम     दल का नाम    प्राप्त मतों की संख्या

1. कुमार उज्जवल – भारतीय जनता पार्टी – 111906
2. मनोज कुमार चन्द्रा – झारखण्ड मुक्ति मोर्चा – 107905
3. रामवतार राम – बहुजन समाज पार्टी – 2265
4. जितेन्द्र कुमार – झारखण्ड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा -11164
5. लाल किशोर दास – झारखण्ड पार्टी – 572
6. सुरेश कुमार – कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया – 3809
7. विकास कुमार – निर्दलीय – 902
8. विनय कुमार – निर्दलीय – 527
9. बिनोद कुमार – निर्दलीय – 793
10. शंकर रजक – निर्दलीय – 1271
11 सदानन्द भुईयां – निर्दलीय – 3598
12. नोटा – 6928
प्रतीक्षेपित मतों की संख्या – 140

कुल मतदान – 251780

सिमरिया विधानसभा 26 प्रखण्डवार मिलें वोट

प्रखण्ड BJP, JMM, JLKM
लावालौंग – 7054, 13401, 637
सिमरिया – 25343 26771 2024
पत्थलगडा – 11083 6160 1547
गिद्धौर – 11124 8839 665
इटखोरी – 21272 13448 376
मयूरहंड – 16503 10085 386
टंडवा – 18460 28435 5411
टोटल – 110839 106639 11046