झारखंड में 24 साल का रिकॉर्ड टूटने वाला है, यहां फिर से सोरेन सरकार, बीजेपी का बिगड़ गया खेल, अबतक के रुझानों में 54 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रही है

0
278

BJP का बिगड़ गया खेल, अबतक के रुझानों में 55 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे चल रही है, और कई सीटे आ सकती हैं 

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले है। जिसके लिए 13 और 20 नवंबर को पड़े वोटों की गिनती जारी है। झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं। ताजा रुझानों में सत्तारुढ इंडिया गठबंधन वली झामुमो सरकार दोबारा सरकार में वापसी कर रही है। वहीं एनडीए का कहना है कि सरकार उसकी बनेगी। झामुमो अगर फिर से जीत दर्ज करती है तो सत्ता में उसकी वापसी होगी। हालांकि सभी की नजरें नतीजों पर है। चुनाव रिजल्ट से जुड़े हर अपडेट के लिए Newsscalelive के साथ बने रहें।

झारखंड में टूट रही 24 वर्ष की परंपरा, हेमंत सोरेन की हो रही वापसी

रांची। झारखंड के निर्माण से लेकर अब तक आणि 24 साल की परंपरा टूटने वाली है। अभी के रुझानों में हेमंत सोरेन की वापसी हो रही है। ज्ञात हो कि झारखंड के 24 साल के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार बनी हो। मगर इस बार ऐसा संभव लग रहा है कि सरकार पुनः वापसी कर रही है।
अबतक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार BJP 22, JMM 33, Congress 16, RJD 5, Cpi Ml 2, LJKM 1, JDU 1

कल्पना सायरन ने नतीजों पर कहा 2-3 घंटे और इंतजार कीजिए

गांडेय विधानसभा क्षेत्र से जेएएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने कहा है कि मतगणना अभी जारी है। जब हम लोगों ने इतना इंतजार कर ही लिया है तो 2 से 3 घंटों की प्रतीक्षा और कीजिए। झारखंड की जनता ने, हमारे बड़े-बुजुर्गों ने, हमारे युवा साथियों ने विकास का रास्ता चुना है।