पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

0
365

चतरा। सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत उंटा-कान्हाचट्टी मुख्य पथ स्थित निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज के समीप बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान धनबाद निवासी गोविंद कुमार के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक धनबाद से बाइक पर कान्हाचटी प्रखंड के सिधु गांव अपने ससुराल जा रहा था। इसी दौरान निर्माणाधन आईटीआई कॉलेज के समीप एक पेड़ से उसकी बाइक अनियंत्रित हो टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में स्थानिय लोगों के सहयोग से पुलिस उसे सदर अस्पताल पहुंचाई। जहां चिकित्सकों ने उसे जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया। वहीं राजपुर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के माथे में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। अगर वह हेलमेट पहने रहता तो उसकी जान बच सकती थी। हेलमेट नहीं पहनकर उसने बाइक में टांग रखा था।