*गुमला जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ और निष्पक्ष शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने को लेकर नियुक्त पुलिस प्रेक्षक की अध्यक्षता में एसपी कार्यालय सभागार में बैठक हुई*

0
65

झारखण्ड /गुमला -झारखंड विधानसभा आम चुनाव- 2024 को गुमला जिला के सिसई/गुमला/ बिशनपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वच्छ निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने हेतु नियुक्त पुलिस प्रेक्षक, *Shri Rathod Kirit Kumar Haribhai (IPS), UP* की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक का कार्यालय चांदली, गुमला सभागार में एक बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह गुमला के साथ – साथ समादेष्टा, SSB, गुमला, उप समादेष्टा SSB, गुमला , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चैनपुर, परिविक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक गुमला, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), गुमला, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गुमला, पुलिस उपाधीक्षक, विशेष शाखा, प्रभारी, चुनाव कोषांग सह पुलिस अंचल निरीक्षक, सिसई, पुलिस अंचल निरीक्षक, गुमला, परिचारी प्रवर, गुमला एवं थाना प्रभारी गुमला उपस्थित थे।उक्त बैठक में विधानसभा चुनाव 2024 के तैयारियों से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा पुलिस प्रेक्षक द्वारा सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।