*गोपाल साहू पब्लिक स्कूल घाघरा में छठ महापर्व को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया – बच्चों को सभी पर्वों की महत्वत्ता की जानकारियां होनी चाहिए – निदेशक नीरज कुमार साहू*

0
88

झारखण्ड/गुमला – गोपाल साहू पब्लिक स्कूल घाघरा में बुधवार को छठ महापर्व को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चे छठ पूजा का अवलोकन किया। नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य व सुबह का अर्घ्य से जुड़े कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर विद्यालय की निदेशक नीरज कुमार साहू ने कहा बच्चों को प्रत्येक पर्व त्यौहार की जानकारी हो सरहुल, करमा, दीपावली, दशहरा, छठ पूजा सहित सभी त्यौहार की जानकारी बच्चों में होनी चाहिए इसके निमित्त यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आने वाले समय में और भी त्योहारों के बारे में बच्चों को बताया जाएगा ताकि बच्चों का आस्था पर्व त्योहारो पर बना रहे। नीरज कुमार साहू, आनंद देवघरिया, शिवानी सिंह, ललित वर्मा, स्वाति कुमारी, दीपेश कुमार, आश्रिति कुमारी, पिंकी कुमारी, रितु कुमारी, अनीता देवी, अरुण सिंह व सूरज कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।