लोहरदगा। लोहरदगा में एनडीए की आयोजित सभा मे भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड के विकास के तीन ठोकर – झामुमो, राजद और कांग्रेस है। इन तीनों को झारखंड से छुट्टी कर दो। इस राज्य के विकास को दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है। कहा कि झारखंड का, हिंदुस्तान का भविष्य बनाने वाली कोई राजनीतिक पार्टी है तो वो है भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व वाली एनडीए है। हम कभी भी विश्वास का संकट भारत की राजनीति में पैदा नहीं होने देना चाहते है। हवा का रुख ऐसा है कि झारखंड से झामुमो की सरकार जा रही है और यहां पर भाजपा नेतृत्व की एनडीए सरकार आ रही है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा आदिवासी विरोधी पार्टी है। झारखंड में आदिवासियों की जनसंख्या 52 प्रतिशत से 28 प्रतिशत हो गई है। कहा कि हम ऐसा कानून बनाएंगे कि जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया है उनकी जमीन से छुट्टी करेंगे और जमीन अपने आदिवासी भाइयों को वापस कराएंगे। कहा कि हम यहाँ सत्ता परिवर्तन भी करेंगे और व्यवस्था परिवर्तन भी। झारखंड के विकास के लिए कम से कम दो बार लगातार हमारे एनडीए की सरकार बना दीजिए। उन्होंने नीरू शांति भगत को बहुत ही विनम्र और शालीन महिला बताया। कहा कि नीरू शांति भगत को भारी मतों से जीत दिलाएं। मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय राज्य रक्षामंत्री संजय सेठ, प्रत्याशी नीरू शांति भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, प्रवीण सिंह, आजसू जिलाध्यक्ष ओम भारती, जितेंद्र सिंह, रामलखन प्रसाद, पशुपतिनाथ पारस समेत अन्य मौजूद थे।