कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के पक्ष में चलाया गया जनसंपर्क अभियान

0
53
कांग्रेस प्रत्याशी रामेश्वर उरांव के पक्ष में चलाया गया जनसंपर्क अभियान
लोहरदगा। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव के पक्ष में सोमवार को कांग्रेस नेता हाजी अफसर कुरैशी की अगुवाई में शहरी क्षेत्र के अली नगर में  मुस्लिम समुदाय के बीच बैठक करके जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान काफी संख्या में  मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित हुए। मौके पर हाजी अफसर कुरैशी ने कहा, कांग्रेस पार्टी राज्य वासियों के विकास को लेकर गंभीर है।कांग्रेस के शासन में जिस प्रकार से लगातार राज्य में विकास कार्य किया गया है। इससे पूरे राज्यवासी खुश है। कहा कि इस बार भी लोहरदगा में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रामेश्वर उरांव भारी मतों से चुनाव जीतेंगे। उनके जीत के लिए लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में सभी समुदाय के लोग लगे हुए हैं। कहा कि रामेश्वर उरांव ने लोहरदगा के विकास को लेकर जो कार्य किया है उससे क्षेत्र की जनता खुश है। बैठक में मुख्य रूप से अरेंज़ेब आलम, आफ़ताब आलम, अफ़रोज़ क़ुरैशी, मुमताज़ अंसारी,नसीम अंसारी, मास्टर शमीम, नईम अंसारी समेत काफ़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।