एनडीए गठबंधन के द्वारा निकाली गई पद यात्रा, शामिल हुई सुदेश महतो की धर्मपत्नी नेहा महतो 

0
80

एनडीए गठबंधन के द्वारा निकाली गई पद यात्रा, शामिल हुई सुदेश महतो की धर्मपत्नी नेहा महतो

कैरो / लोहरदगा: कैरो प्रखंड मुख्यालय सहित कई गांव में एनडीए गठबंधन के द्वारा पदयात्रा निकाली गई। इस मौके पर मुख्य रूप से सुदेश महतो की धर्मपत्नी नेहा महतो उपस्थित थी। पदयात्रा प्रखंड के टाटी, सढ़ाबे, हनहट, नगजुआ, चाल्हो, महुवरी, खरता आदि गांवों से होकर कैरो बाजार टाड़ पंहुची, यहां सभा का आयोजन भी किया गया। उपस्थित लोगों को संबोधन करते हुए नेहा महतो ने कहा स्व कमल किशोर भगत के अधूरे सपनो को साकार करने के लिए नीरू शांति भगत आपसे आशीर्वाद मांग रही है। कैरो प्रखंड के अधूरे आईटीआई कॉलेज का सपना अवश्य पूर्ण होगी। यहां मेडिकल कॉलेज भी खोला जाएगा, लोहरदगा में एल्युमिनियम का कारखाना खोला जाएगा ताकि आप सभी को रोजगार मिल सके।इस मौके पर नीरू शांति भगत ने कहा मेरा कोई नहीं है सब कुछ आप जनता हैं, मैं आपके बेटी, बहु के रूप में आपसे विनती करती हूं, आप 13 नवंबर को केला छाप में बटन दबाकर अपना आशीर्वाद दें।
इसके अलावा विधान सभा प्रभारी जितेंद्र सिंह, डॉ सुधीर यादव, अंजू देवी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नजीर आलम खान में भी संबोधित किया।इस मौके पर परमेश्वर भगत, विपिन सिंह, शहीद अंसारी, टिंकू खान, संजय महतो, कृष्णा साहु, परमानंद साहु, अवध किशोर साहु, गौतम साहु, कृष्णा साहु आदि लोग उपस्थित थे।