झारखण्ड /गुमला-कार्तिक उरांव स्मृति जतरा सह खेलकूद कार्यक्रम का समापन रविवार को बदरी गांव के मैदान में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहे। कार्यक्रम स्थल पर कार्तिक उरांव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान हेमंत सोरेन ने कहा पंखा राज बाबा कार्तिक उरांव झारखंड ही नहीं पूरे देश के लिए शान है। उनके मार्गदर्शन पर हमें चलने की आवश्यकता है उन्होंने आदिवासियों को एक सूत्र में बांध शिक्षा के क्षेत्र में अलख जागते हुए कई कृतिमान हासिल कर हमें प्रेरित किया है। उन्होंने युवाओं को समाज वह अपने करियर को हमेशा आगे बढ़ाने की बात कही। इस दौरान मौजूद बिशुनपुर विधायक चमरा लिंडा, अशोक उरांव, बॉबी भगत, जिप सदस्य सतवंती देवी, प्रमुख सविता देवी के अलावा कई लोगों ने माला पहना कर स्वागत किया। मेला में प्रखंड क्षेत्र से कई खोड़हा दल पहुंचे और पारंपरिक वेशभूषा के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक चमरा लिंडा, अशोक उरांव, बॉबी भगत, सतवंती देवी, सविता देवी, कृष्णा लोहरा, मानती उरांव, शिवराम कच्छप, विनोद उरांव, संजीव उरांव, बेचन उरांव व सत्येंद्र उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।