एक दिया शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित कर दी गई श्रद्धांजलि

0
103

मयूरहंड(चतरा)। मयूरहंड प्रखंड मुख्यालय स्वामी विवेका नंद पल्स 2 विद्यालय स्थित शहीद शक्ति सिंह स्मारक पर मंगलवार शाम शहीदों के याद में एक दिया शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिक वेल्फेयर एसोशिएशन ट्रस्ट मयूरहंड प्रखंड अध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। जहां क्षेत्र के दर्जनो देशभक्तों ने एक-एक दीया शहीदों के नाम प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस दौरान भारत माता के वीर सपुतों अमर रहो के नारे से क्षेत्र गुंजयमान हो उठा। पूर्व सैनिक ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया की आज सैनिकों के कारण हीं हमलोग दीपावली व अन्य त्योहार उत्सवपूर्वक मना रहे हैं। भारत मां की रक्षा के लिए वीर सपुतों ने अपनी प्राणों की आहुति दे दी और भारत मां को सुरक्षित रखा। सभी सैनिकों का सौभाग्य प्राप्त नहीं होता देश के लिए शहीद होने का आज शहीद होकर भी अमर हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा व दर्जनो देशभक्त उपस्थित हुए और श्रद्धांजलि अर्पित किया।