लिव एंड रिलेशनशिप में रह रहे पति-पत्नी की तकरार और तंगी ने दो बच्चों की मां ने अपने दोनों बच्चों को कुएं में फेंका, ग्रामीण स्तब्ध

0
73

झारखण्ड/गुमला: घाघरा प्रखंड के कोटामाटी गांव में बीते शुक्रवार को कलयुगी मां ने दो बच्चे को दो अलग-अलग कुएं में डालकर जान ले ली। शुक्रवार की देर रात तक की खोजबीन जारी रहा लगभग 5 माह का एक बच्चा आशीष उरांव को शुक्रवार की देर शाम बरामद किया गया था। काफी देर तक खोजबीन जारी रहा पर एक और बच्चे की तलाश नहीं की जा सकी। दूसरा बच्चा लगभग ढाई वर्ष का नीतीश उरांव है। शनिवार की अहले सुबह से ही ग्रामीणों की मदद से घाघरा पुलिस दूसरा बच्चा का तलाश लग गया और काफी मशक्कत के बाद झागड़ के सहारे दूसरे बच्चे का शव कुंआ से निकल गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों की भीड़ थाना में उमड़ पड़ी सभी महिलाओ का रो रो कर बुरा हाल है। सभी ने कलयुगी मां को काफी बुरा भला कहा। महिलाओं ने कहा यदि बच्चों को पालने में दिक्कत हो रही थी तो हमारे घरों में लाकर छोड़ देती इतने मासूम बच्चों की जान लेकर समाज को शर्मसार किया है। मृतक बच्चों की दादी बुदो देवी ने कहा लगभग 3 वर्ष से दोनों लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे है। हमेशा मृतक बच्चों की मां सुलेखा अपने मायके कुगांव भाग कर आ जाती थी। अगस्त महीने से वह कुगांव में ही थी। लगभग एक सप्ताह पूर्व संजय अपनी मां से बेंगलुरु पैसे की तंगी होने के कारण कमाने जाने की बात कह कर गया है। वह भी अपने पत्नी से काफी परेशान था कभी भी वह संजय के घर में रहना नहीं चाहती थी भाग कर अपने मायके आ जाती थी। कलयुगी मां सुलेखा से घटना की जानकारी ली गई तो उसने कहा कि मेरे पति संजय हमेशा मेरे से मारपीट करते थे और वह हमेशा यह कहते थे कि दोनों बच्चा मेरा नहीं है तुमको जो करना है वह बच्चा के साथ करो मुझे कोई लेना-देना नहीं है इसके बाद तंग आकर मैंने यह कदम उठाया मेरा दिमाग काम नहीं कर रहा है।