उपायुक्त के निर्देशानुसार परिवहन पदाधिकारी ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं

0
305

 

चतरा। शनिवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आमजनों की समस्याओं से जुड़े अवेदनों को संज्ञान में लेते हुए संबंधित पदाधिकारी को त्वरित गति से मामलों का नियमानुसार निष्पादन करने की बात कही। जनता दरबार में मुख्य रूप से आवास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, भूमि, पेयजल व्यवस्था, धान अधिप्राप्ति व प्रज्ञा केंद्र से संबंधित मामले आए। ज्ञात हो कि सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से 01ः00 बजे अपराह्न तक समाहरणालय में उपायुक्त द्वारा जनता दरबार के माध्यम से आम जनों की समस्याएं सुन उनका निराकरण किया जाता है।