
न्यूज स्केल डेस्क
रांची। झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव 2024 में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की पहली सूची मंगलवार देर रात जारी की है। जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। जबकि कल्पना मुर्मू सोरेन गांडेय विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी।
जारी सूची में इनके नाम शामिल हैं, देखे सूचीः-
बरहेट (अजजा) से हेमंत सोरेन, राजमहल से एमटी राजा, बोरियो (अजजा) धनंजय सोरेन, महेशपुर (अजजा) से स्टीफन मरांडी, शिकारीपाडा (अजजा) से आलोक सोरेन, नाला से रविन्द्रनाथ महतो, दुमका (अजजा) से बसंत सोरेन, मधुपुर से हफीजुल हसन, सारठ से उदय शंकर सिंह, गाण्डेय से कल्पना मुर्मू सोरेन, गिरिडीह से सुदिव्य कुमार, डुमरी से बेबी देवी, चंदनक्यारी (अजा) से उमाकान्त रजक, टुण्डी से मथुरा प्रसाद महतो, बहरागोड़ा से समीर मोहन्ती, घाटशिला (अजजा) से रामदास सोरेन, पोटका (अजजा) से संजीव सरदार, जुगसलाई (अजा) से मंगल कालिन्दी, चाईबासा (अजजा) से दीपक बिरूवा, ईचागढ़ से सबिता महतो, मझगांव (अजजा) से निरल पूर्ति, मनोहरपुर (अजजा) से जगत मांझी, खरसावां (अजजा) से दशरथ गागराई, तमाड़ (अजजा) से विकास गुंडा, तोरपा (अजजा) से सुदीप गुड़िया, गुमला (अजजा) से भूषण तिर्की, लातेहार (अजा) से वैद्यनाथ राम, गढ़वा से मिथिलेश कुमार ठाकुर, जमुआ (अजा) से केदार हाजरा, भवनाथपुर से अनंत प्रताप देव, सिमरिया (अजा) से मनोज चन्द्रा, सिल्ली से अमित महतो, बरकट्ठा से जानकी यादव, धनवार से निजामुद्दीन अंसारी, लिट्टीपाड़ा से हेमलाल मुर्मू चुनाव लड़ेंगे।