12 उम्मीदवारों की सीपीआई ने की पहली लिस्ट जारी, मांडू से महेंद्र पाठक लड़ेंगे चुनाव

0
283

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के राज्य सचिव मंडल ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। फिलहाल एक दर्जन प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गयी है। राज्य सचिव महेंद्र पाठक मांडू विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने सर्वप्रथम अपने मजबूत कैडर वाले इलाकों को चिह्नित करते हुए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। रांची के प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के 12 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। मौके पर राज्य सचिव महेंद्र पाठक, राष्ट्रीय परिषद के पीके पांडेय, केडी सिंह और अजय सिंह उपस्थित थे।

सारठ से छाया कोल को बनाया प्रत्याशी, जबकी जारी सूची में रांची, रामगढ़ और हजारीबाग को फिलहाल खाली रखा गया है

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से जारी सूची में मांडू से महेंद्र पाठक, नाला से कन्हाई चंद्र माल पहाड़िया, सारठ से छाया कोल, बरकट्ठा से महादेव राम, डाल्टेनगंज से रुचिर तिवारी, कांके से संतोष रजक, सिमरिया से सुरेश कुमार भुईयां, चतरा से डोमेन भुईयां, बिशुनपुर से महेंद्र उरांव, भवनाथपुर से घनश्याम पाठक, बड़कागांव से अनिरुद्ध कुमार और पोड़ैयाहाट से रामचंद्र हेंब्रम के नाम शामिल हैं।