लक्ष्मी पूजा समिति का गठन, अध्यक्ष बने मंटू, सचिव राहुल
गिद्धौर(चतरा)। गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय के हेट टोला स्थित भारतीय पुस्तकालय आजाद चौक में लक्ष्मी पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता गौतम कुमार दांगी ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लेते हुए पूजा के संचालन हेतु समिति गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष मंटू कुमार, सचिव राहुल कुमार राहुल (डीजे), कोषाध्यक्ष राहुल कुमार, उपाध्यक्ष पवन कुमार, सह कोषाध्यक्ष रवि रंजन, पूजा निदेशक विजय भारती को बनाया गया। जबकी सदस्य में निरंजन दांगी, विनोद पासवान, प्रेमनाथ दांगी, प्रेम राणा, प्रसादी साव, गौतम कुमार दांगी, मुकेश कुमार दांगी, कैलाश दांगी, कमलेश राणा, देवदीप पासवान, देवकांत कुमार मोती, मनोज दांगी (दांगी जी), पिंटू कुमार आदि सम्मिलित हैं।