अफीम उन्मूलन लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान

0
336

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा (चतरा)। अवैध अफीम खेती रोकथाम को लेकर बुधवार को कुंदा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना क्षेत्र के मरगडा, एकता व गेंदरा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अफीम उन्मूलन अभियान के दौरान, अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें अफीम के दुरुपयोग व उससे होने वाले खतरों के बारे में बताया। अधिकारियों ने ग्रामीणों का बताया कि अफीम का दुरुपयोग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक बड़ा खतरा है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए काहा की अफीम के खिलाफ लड़ने में पुलिस को सहयोग करें। जागरूकता अभियान में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंग, एएसआई अणेश्वर सिंग, प्रभारी वनपाल व सभी वनरक्षी आदि शामिल थे।