कब्रिस्तान के समीप मिला सिकंदर का शव, परीजनों ने लगाया हत्या का आरोप, आक्रोशितों को शांत करने में लगा प्रशासन

0
1419

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/इटखोरी। इटखोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव निवासी 35 वर्षीय सिकंदर भुइयां का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया है। परिजनों का अरोप है कि युवक की हत्या कब्रिस्तान के विवादित भूमि को लेकर हुई है। मृतक सिकंदर के दोनों आंख फोड़ दिया गया, साथ हीं उसके शरीर पर जले का निशान है। वह रविवार की सुबह घर से बाहर निकाला था। जब घर नहीं लौटा तो उसके परिजन उसे खोजबीन करने लगे। इस दौरान गांव के ही कब्रिस्तान के किनारे में उसका शव मिला। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे बीडीओ और थाना प्रभारी को अक्रोशित ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। जिन्हें डीएसपी और एसडीएम आदि अधिकारी के घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने के बाद मुक्त कर दिया गया।

गांव में पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था कर दिया गया है। देर शाम तक आक्रोशित ग्रामीण को शांत करने में पुलिस लगी हुई थी। पुलिस हर हाल में शांति व्यवस्था बनाने जुटी हुई है।