Tuesday, October 22, 2024

विजयादशमी पर अर्धम के प्रतिक रावण का पुतला दहन, ग्रामीण क्षेत्रों में भी 75 फीट तक के पुतले का हुआ दहन

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा/इटखोरी/पत्थलगडाः असत्य पर सत्य के विजय का प्रतीक दशहरा पर्व पर जिला मुख्यालय के अलावे इटखोरी, टंडवा, पत्थलगड़ा आदि प्रखंड़ों में शनिवार देर शाम रावण का पुतला दहन किया गया। रावन दहन कार्यक्रम देखने भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। पूजा समितियों द्वारा इस अवसर पर 40 से 75 फिट के पुतले बनाये गये थे। पटाखों से लैस पुतलांे में आग लगते ही आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र गुंज उठा। इटखोरी के परोका में व पत्थलगडा प्रखंड मुख्यालय में तथा नावाडीह बाजार टांड में दुर्गा पूजा समिति द्वारा रावण के पुतले का निर्माण कराया गया था। इटखोरी प्रखंड के परोका में पूजा के आयोजन के साथ 1993 से लगातार दशमी पर रावन के पुतले का दहन किया जा रहा है। प्रारंभ में रावन का पुतला 40 फिट के करीब हुआ करता था। जो धिरे-धिरे बढता गया। इस वर्ष 75 फिट के पुतले का दहन मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायायक किशुन कु दास, संयोजक बसंत नारायण सिंह एवं अध्यक्ष गौतम सिंह के द्वारा रॉकेट छोड़ कर किया गया। इसके बाद एक घंटे तक रावण धू-धू कर जलता रहा। रावण प्रभारी अनिल राणा के नेतृत्व में बड़ी मसक्त से लंबा पुतला खड़ा किया गया। आयोजन में संयोजक बसंत नारायण सिंह, गिरजेश प्रसाद, सचिव बीजेश प्रसाद, उपाध्यक्ष रंजीत सिंह, श्याम सुंदर राणा, अजय पासवान, पूर्व सचिव विनय कुमार सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अभिमन्यु राणा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मौके पर भाजपा नेता सुजीत भारती, भरत साव, उपप्रमुख संजय गुप्ता, पंचायत समिति सदस्य मनोज भुइयां समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे। दुसरी ओर पत्थलगड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित फुटबॉल मैदन व नावाडीह बजार टांड़ में रावन दहन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान दोनो स्थानो पर भव्य मेले का आयोजन हुआ। जिसमें हजारी की भीड़ उमड़ी। जबकी विधि व्यवस्था को लेकर बीडीओ बीडीओ कलिंदर साहू, सीओ उदल राम, थाना प्रभारी आलोक रंजन चौधरी आदि लेगे रहे। पदाधिकारियों के उपस्थित में पत्थलगड़ा खेल मैदान में रावण दहन किया गया। इसके अलावे अन्य क्षेत्रों में भी मेला के साथ रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

- Advertisement -spot_img
For You

क्या मोदी सरकार का ये बजट आपकी उम्मीदों को पूरा करता है?

View Results

Loading ... Loading ...
Latest news
Live Scores

You cannot copy content of this page