*भाजपा पार्टी के कार्यकताओं का मान-सम्मान बढ़ाने के साथ ही देश की सेवा करने का मौका मिला है – विनय लाल नवनियुक्त जिलाध्यक्ष भाजपा*

0
139

झारखण्ड/गुमला- कार्यकर्ता पार्टी का माध्यम होते हैं राज्य की जनता के मन में पीड़ा है,हेमंत सरकार को हटाकर बीजेपी को लाना है सभी को एकजुट होकर काम करने की आवश्यकता है,आलोचना की जरूरत नहीं है हम सभी पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अनुयायी हैं श्रधेय अटल बिहारी वाजपेई के सपनों का झारखंड में खुशहाली लाना राष्ट्र प्रेम का अलख जगाना भाजपा का मूल मंत्र है।
*भारत माता की सेवा करनी है* यह बातें भाजपा गुमला जिला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनय लाल ने लॉटरी क्लब के सभागार में आयोजित अभिनंदन समारोह में कहीं।
जहां उनका भाजपा पदाधिकारीयों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

बैठक में 17वों मंडल के अध्यक्ष सातों मोर्चा के अध्यक्ष व जिला पदाधिकारी शामिल हुए।

सर्वप्रथम आगत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सामूहिक वंदे मातरम गान के साथ बैठक का शुभारंभ किया गया।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव ने कहा भाजपा के लिए परीक्षा की घड़ी है,तन्मयता के साथ हम सभी को आगे बढ़ना है, भाजपा की पांच निष्ठा के अनुरूप *पांच संकल्प* पार्टी ने राज्य के सुख-शांति,समृद्धि के लिए लिया है ,सबको एक सूत्र में बांधकर पार्टी को शिखर पर ले जाना है।

वहीं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिव शंकर उरांव ने कहा संगठन सर्वोपरि है संगठन में एक-एक कार्यकर्ता का योगदान रहता है सामूहिक नेतृत्व से हम गुमला का तीनों विधानसभा जीतेंगे।

प्रदेश मंत्री मुनेश्वर साहु ने कहा हेमंत सरकार में आम लोग असुरक्षित हैं,भ्रष्टाचार,महिला उत्पीड़न,अफसर शाही सरकार की पहचान बन गयी है,विकास का कोई काम नहीं हुआ है,असली जुमलेबाजी की सरकार JMM-कांग्रेस की सरकार है
वोट की चोट देकर सरकार बदलनी है राज्य को आगे ले आना है!इसके लिये कार्यकर्ता जनता को जागरुक करें,लॉलीपॉप वाली सरकार को सत्ता से बेखदल करें।

बैठक को पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपन साहु,विजय मिश्रा,सविंदर सिंह,अनुपचंद्र अधिकारी किरण बाड़ा,संयुक्ता देवी,विनोद कुमार भिखारी भगत ने संबोधित कर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया, संगठन की मजबूती के लिय आने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए एकजुट रहने का संकल्प दोहराया कहां मोदी जी का जनता के लिए समर्पित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं सिर्फ एक ही लक्ष्य विजय का हो।

बैठक को का संचालन जिला महामंत्री यशवंत सिंह व राम अवतार भगत ने किया।

इस अवसर पर सत्यनारायण पटेल,सागर उरांव,लाल मोहन साहू,दिनेश्वर प्रसाद,अमन यादव,गायत्री देवी,शकुंतला उरांव,रामेश्वरी उरांव,अवधेश प्रताप शाहदेव,रविंद्र सिन्हा, सुरेश सिंह,जगेश्वर सिंह,गौरी किंडो,शैल मिश्रा,दामोदर कसेरा, संजय साहू, विजय कुमार सिंह, शिवदयाल गोप, दिलीप बड़ाईक, निर्मल गोयल,विपिन सिंह, अरविंद मिश्रा ,बाल्केश्वर सिंह, उज्जवल मिश्रा, गुड्डी नंदा,पुष्पा देवी, बबलू वर्मा, प्रकाश नारायण सिंह,नरेश सिंह,सनोज वर्मा लक्ष्मी नारायण यादव,सुमित कुमार महली,शंकर शाही ,पप्पू गुप्ता, किशोर जायसवाल,शत्रुघ्न मार,बुधराम नायक,कर्मपाल सिंह ,विकास कुमार सिंह,जगत ठाकुर,संतोष देवघरिया कामेश्वर साय,छोटेलाल उरांव भगत,देवेंद्र लाल उरांव ,खुशमन नायक,संदीप प्रसाद,अशोक साहू ,हरमीत सिंह,कौशलेंद्र जमुआर,रीता देवी, राजकुमार सिंह,मनोज तिवारी, सुदामा कुमार केवट,गजाधर सिंह,भैरव सिंह खेरवार,अजीत उरांव, ईश्वर महतो, अर्जुन सिंह,शंभू सिंह अजय सिंह खेरवार,प्रमोद कुमार अमर पांडे, रामानंद शाही, हरिशंकर शाही, दिनेश चौधरी श्रवण साहू, संजय वर्मा, अरविंद सिंह, वीरेंद्र साहू, राहुल गुप्ता, योगेंद्र सिंह, सचिदानन्द पंडा, गोपाल प्रताप सिंह, विनायक दास, श्याम प्रसाद सिन्हा, आदित्य गिरी, अनिता देवी,हरि सिंह रंजीत सोनी व प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।