*बचपन प्ले और प्राइमरी विद्यालय में दुर्गा पूजा का धूमधाम से आयोजन*

0
115

झारखण्ड/गुमला -लोहरदगा रोड स्थित बचपन प्ले स्कूल में 8 अक्टूबर, 2024 को दुर्गा पूजा का उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने शिक्षिका प्रियरंजन सिंह के निर्देशन में महिषासुर वध का मनमोहक मंचन किया। यूकेजी के पुष्कर रंजन ने महिषासुर और आरुषि कुमारी ने मां दुर्गा का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया।
इसके बाद बच्चों ने शिक्षिका चंदा कुमारी, खुशी सिंह, अंकिता केशरी, मनीला, अर्पिता रॉय, रूमी, रूबी, मुस्कान खान, पल्लवी, सोनाली, सोनल के साथ गरबा नृत्य किया। छोटे-छोटे बच्चे भी इस नृत्य को सीखने का भरपूर प्रयास कर रहे थे जो देखने में बहुत ही मनमोहक था। बच्चे राम, लक्ष्मण, सीता, दुर्गा और पारंपरिक गरबा पोशाक में बेहद प्यारे लग रहे थे।
बचपन प्राइमरी विंग में भी दुर्गा पूजा का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां बच्चों ने मां दुर्गा की पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही, मां दुर्गा के नौ रूपों और समाज में मातृ शक्ति के महत्व पर चर्चा की गई।
विद्यालय के निदेशक चंद्रशेखर गिरि ने सभी को दुर्गा पूजा की बधाई देते हुए कहा कि पुरुष समाज को बालिकाओं और माताओं का सम्मान करना चाहिए और उनके लिए एक सुरक्षित सामाजिक वातावरण बनाना चाहिए। तभी हम दुर्गा पूजा के वास्तविक अर्थ को समझ पाएंगे।
विद्यालय में सभी कक्षाएं इस सप्ताह रविवार तक बंद रहेंगी।
यह उत्सव बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रहा होगा। उन्होंने न केवल मां दुर्गा के बारे में जाना बल्कि विभिन्न कलाओं जैसे कि अभिनय, नृत्य और चित्रकला में भी अपनी प्रतिभा दिखाई ।