नवयुवक संघ दुर्गा पूजा का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र, आठ दशकों से होती आ रही है यहां माता दुर्गा की पूजा

0
64

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति ने इस वर्ष भी अपनी अनोखी सजावट और आधुनिक कलाकृति से पंडाल को आकर्षण का केंद्र बना दिया है। ज्ञात हो कि कुंदा में विगत आठ दशकों से मां दुर्गा की पूजा अर्चना होते आ रही है। जो क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है। पूजा समिति के अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष भी सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को बनाए रखते हुए वृंदावन से आई कथा वाचिका देवी निहारिका द्वारा कथा का आयोजन किया गया है, जिससे लोगों को जीवन के मूल संदेश प्राप्त हो सकें। वही आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से लोग दुर्गा पूजा पंडाल को देखने आते हैं और इसकी भव्यता की प्रशंसा करते हैं। यह पूजा स्थल धार्मिक महत्व का केंद्र होने के साथ-साथ सांस्कृतिक और सामाजिक एकता का प्रतीक माना जा रहा है।