न्यूज स्केल संवाददाता
कान्हाचट्टी (चतरा)। कान्हाचट्टी प्रखंड के राजपुर बाजार चौक पर झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के प्रखंड कमिटी द्वारा बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 155 वी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के प्रतिमा पर फूल माला अर्पित कर नमन किया। साथ ही भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन भी सभी ने मनाया। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पूरे देश में सत्य, अहिंसा, न्याय के मार्ग पर चल कर देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाया और एक अच्छे राष्ट्र और समाज का निर्माण किया। मौके पर जेबीकेएसएस/जेएलकेएम जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जिला उपाध्यक्ष श्रवण रविदास, विवेक कुमार, कान्हाचट्टी प्रखंड अध्यक्ष सिकन्दर खरवार, उपाध्यक्ष, जयप्रकाश कुमार उर्फ (जेपी), उपाध्यक्ष चन्द्रदेव यादव, कोषाध्यक्ष दीनानाथ कुशवाहा, प्रखंड सचिव, तलकेश्वर रजक, सह सचिव पिंटू पासवान, राजपुर पंचायत अध्यक्ष उमेश दांगी, सतीश दांगी, अखलेश कुमार, विकाश कुमार, राजकुमार दांगी, आशिष यादव आदि शामिल थे।