*गुमला जिला भाजपा कमेटी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 108 वीं जयंती समारोह मनाया – भाजपा के पूर्व विधायक कमलेश उरांव एवं वरिष्ठ नेता निर्मल गोयल उपस्थित रहे*

0
155

झारखण्ड/गुमला -भारतीय जनता पार्टी के दिव्य महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 108 वीं पावन जन्म जयंती पर भाजपा गुमला जिला द्वारा सिद्धिविनायक होटल में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी जयंती धूमधाम से मनाई गई, उनके महान सोच को आत्मसात कर देश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।आगत अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय- श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए सामूहिक वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।जिला अध्यक्ष शिवप्रसाद साहू ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवनी पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा 25 सितंबर 1916 को बृजधाम मथुरा में जन्मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय विलक्षण प्रतिमान के धनी थे,उनके माता-पिता का स्वर्गवास बाल्यावस्था में ही हो गया था, इतनी बड़ी त्रासदी होने का बावजूद उन्होंने राष्ट्र के समग्र विकास के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।
1931 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर देश सेवा को चुना।
जिनकी दृष्टि विजन चिंतन ने समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास का जो पैमाना 70 साल पहले दिया था उसको मूर्त रूप देने के लिए बीजेपी आगे बढ़ रही है।महामानव पण्डित जी हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।पूर्व विधायक कमलेश उरांव ने कहा जनसंघ के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय जनसंघ को राजनीति में स्थापित किया।
उनके चिंतन में गांव, गरीब किसान समाज के अंतिम व्यक्ति का विकास का जो सपना था,उसको लक्ष्य मानकर बीजेपी आगे बढ़ रही है।
गरीब कल्याण के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिन रात लगे हुए हैं ।
उन्होंने कहा अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की स्मृतियां भारतवासियों का दिल में सदैव जीवंत रहेगी।
राष्ट्र प्रेम राष्ट्रभक्ति के दूत के रूप में उनको याद किया जाएगा।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपचंद्र अधिकारी ने कहा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी 1953 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के नेता रहे जो मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे, वसुधैव कुटुंबकम को आधार मानकर अपनी लेखनी पत्रकारिता व गहन चिंतक के माध्यम से एकात्मक मानववाद का संदेश भारतीय लोकतंत्र को दिया।
उन्होंने कहा भारत में रहने वाला देश के प्रति ममत्व का भाव रखने वाला ही भारतीय संस्कृति है।
इस संस्कृति में निष्ठा रखना ही देश प्रेम है,जो भाजपा का मूलमंत्र है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री रामावतार भगत एवम धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष निर्मल गोयल ने किया ।मौके पर जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद साहु,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुपचंद्र अधिकारी, महामंत्री यशवंत सिंह,रामावतार भगत,जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिन्हा,नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा, निर्मल गोयल,शकुंतला उरांव, रामेश्वरी उरांव,अरविंद मिश्रा युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप प्रसाद,श्याम गुप्ता,राजकुमार दीनबंधु ,संजीव कुमार कुलदीप साहू,अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष छोटेलाल उरांव भगत, राजेश सिंह, शंभू सिंह, हरमीत सिंह ,अनिकेत कुमार,पिछड़ी जाति मोर्चा अध्यक्ष अशोक साहु,अविनाश कुमार,विजय राम संतोष देवघरिया,जयप्रकाश साहू, संजय साहु सुरेंद्र प्रसाद गुप्त,रीता देवी व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे ।