Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

आपके द्वारा कार्यक्रम में अबुवा आवास व पेंशन को लेकर उमड़ी भीड़

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
कुंदा/पत्थलगड़ा(चतरा)। मंगलवार को जिले के कुंदा प्रखंड के बौधाडीह व पत्थलगड़ा के बरवाडीह पंचायत सचिवालय में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर में विशेष रुप से अबुआ आवास व पेशन को लेकर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। कुंदा के बौधाडीह में शिविर का उदघाटन प्रमुख कलमा देवी, मुखिया अनिता देवी, सीओ शम्भु राम व बीडीओ विवेक कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया। शिविर में लगभग सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में ग्रामीणों द्वारा सर्वाधिक आवेदन अबुवा आवास, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड व मईया सम्मान योजना के लिए आवेदन आया। मुखिया ने उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं से अवगत कराते हुए कहा कि आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन जन समस्याओं के निष्पादन के लिए किया गया है। सीओ व बीडीओ ने बताया कि झारखंड सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर शिविर लगाया जा रहा है। ताकि गांव के गरीब परिवार को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना का लाभ ऑन द स्पोर्ट मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आकाशीय बिजली का महा-तांडव: वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत; आठ लोग घायल, अस्पताल में मची चीख-पुकार

हायवा के टायर फटने से चालक की मौत; इंस्पेक्टर की पहल पर ₹4 लाख मुआवजा वार्ता के बाद जाम समाप्त

तेज रफ्तार ट्रक का कहर, साइकिल सवार नींबू विक्रेता की मौत; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

काल बनी कोयला लदी ट्रक: पिकअप को रौंदा; हादसे में सगे भाइयों समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने जताया गहरा दुख

जैप 1 ग्राउंड में झमाझम बारिश के बीच सीएम का बड़ा ऐलान: बुनियादी प्रशिक्षुओं के पारण परेड-2026 में लिया हिस्सा; पुलिसकर्मियों के लिए बनेंगे आधुनिक आवासीय विद्यालय

मानवता शर्मसार: बीसीसीएल कर्मी का कातिल निकला खुद का मंझला बेटा; पत्थर से कुचला था चेहरा

Leave a Comment